सिंघोड़ा : 22 वर्षीय युवक ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जामदलखा निवासी एक युवक की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तपन साहू पिता ललित साहू (22) ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सरायपाली के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की घटना 10 अक्टूबर की है.
घटना की सुचना खैरझिटकी निवासी नविन साहू ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें