बागबाहरा : ट्रक चालक की लापरवाही से कार में सावर लोगों को आई... - CG Sandesh

बागबाहरा : ट्रक चालक की लापरवाही से कार में सावर लोगों को आई चोट, कार हुआ क्षतिग्रस्त.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम भदरसी चौखड़ी के पास ट्रक चालक की लापरवाही से कार में सावर लोगों को चोट अथवा कार के क्षतिग्रस्त होने पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

शंकर यादव ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:00 बजे वह अपने मामा धनसिंग यादव के अर्टिका कार क्रमांक CG 06 GM 1056 अपनी मां लक्ष्मी यादव, पत्नी पार्वती यादव, भाई कृष्णा यादव , मामा का लड़का प्रेम सागर यादव,  मोहल्ले के शेख उमर एवं उसकी पत्नी फर्जाना बेगम के साथ बसना(महासमुंद) जा रहा था. तभी दोपहर करीबन 4:00 बजे ग्राम भदरसी चौखड़ी के पास भदरसी की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 MN 7303 का चालक द्वारा अपनी ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर अर्टिका कार क्रमांक CG 06 GM 1056 को बगल से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे कार में सवार लोगों को चोट आई.

प्रार्थी ने बताया कि ट्रक क्रमांक CG 04 MN 7303 का चालक अपनी ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर अर्टिका कार क्रमांक CG 06 GM 1056 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से उन्हें चोटे आयी है एवं अर्टिका कार क्रमांक CG 06 GM 1056 क्षतिग्रस्त हो गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्र. CG 04 MN 7303 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें