महासमुंद : पीडब्लूडी कार्यालय के बाबू को दो अन्य कर्मचारियों... - CG Sandesh

महासमुंद : पीडब्लूडी कार्यालय के बाबू को दो अन्य कर्मचारियों ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी.

पीडब्लूडी कार्यालय में ब्याज में पैसे देने की बात को लेकर दो कर्मचारियों ने मिलकर एक अन्य कर्मचारी की पिटाई कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी. जिसकी शिकायत महासमुंद पुलिस में की गई है.

पीडब्लूडी विभाग में दैनिक वेतन भोगी के पद पर पदस्थ बाबू पुष्कर तिवारी ने पुलिस को बताया कि विगत 10 सालो से वह बाबू का काम कर रहा है. जिसके साथ जय साहू पिता संजय साहू,  मनोज कुमार वर्मा भी पीडब्लूडी मे काम करते है.

पुष्कर ने बताया कि वह मनोज कुमार वर्मा से 50 हजार रूपये ब्याज में 02 माह पूर्व लिया था जिसमे से 30 हजार रूपये वापस कर चूका है. इसके बाद 20 अक्टूबर को दोपहर 02.00 बजे प्रार्थी पुष्कर जब जय साहू को बोला कि इतना ब्याज मे पैसा क्यो देता है. ऐसा कहने पर जय साहू ने मुझे क्यो सुनता है कहकर मनोज कुमार वर्मा के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर गला को दबा कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिससे प्रार्थी पुष्कर  की बाये हाथ के उगली मे चोट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जय साहू और  मनोज वर्मा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें