सिंघोड़ा : बाप बेटे के आपसी झगड़े में तुम बीच में क्यों आ रहे ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : बाप बेटे के आपसी झगड़े में तुम बीच में क्यों आ रहे हो कहने पर महिला की डंडे से पिटाई.

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा में बाप बेटे के बीच हो रहे आपसी विवाद में एक अन्य व्यक्ति मुझे गाली दे रहे हो कहकर पहुँच गया, और ऊसने वहां मौजूद एक महिला को डंडा से मारकर चोट पहुँचाया. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

प्रार्थिया अनिता सोना ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर को दोहर 02:00 बजे उसका पति देवराज सोना व  ससुर अभिमन्यु सोना, ये दोनो बाप बेटे पैसे की लेनदेन को लेकर आपस मे झगड़ा-विवाद कर रहे थे. जिसे सुनकर  उसी समय सिकंदर डोंगरे वह आया और प्रार्थिया अनिता के पति व ससुर को तुम लोग मुझे गाली दे रहे हो कहने लगा. जिसपर प्रार्थिया अनिता ने सिकन्दर को बताया कि ये दोनो बाप बेटा आपस मे झगड़ा वाद विवाद हो रहे है, तुम बीच मे क्यों आ रहे हो. ऐसा प्रार्थिया के द्वारा कहने पर सिकंदर डोंगरे ने प्रार्थिया अनिता को मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए तुझे जान से मार दूंगा कहकर हाथ मे रखे डण्डा से मारकर चोट पहूंचाया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिकंदर डोंगरे के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें