पटेवा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही... - CG Sandesh

पटेवा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने 20 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिलने पर ग्राम कछारडीह में अपने घर के सामने लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही किया है.

पुलिस ने बाते कि आरोपी चमन साहू अपने घर के सामने में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर आरोपी चमन साहू के घर के सामने में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया.

पुलिस ने बताया कि कार्यवाही के दौरान वहां शराब पीने वालो की भीड़ लगी थी,  जो  पुलिस को देखकर भाग गयी. तथा आरोपी चमन साहू पिता फिरीज साहू उम्र 34 वर्ष निवासी कछारडीह logoलोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकड़ा गया.  जिसके कब्जे से 02 नग गोवा अंग्रेजी शराब की खाली पौवा शीशी,  02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी एवं 02 नग पानी पाऊच को जप्त कर आरोपी चमन साहू पिता फिरीज साहू उम्र 34 वर्ष का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें