महासमुंद : अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जिले के शासकीय, अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रधान पाठक एवं प्राचार्याें को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया है कि भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट सह साधन छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने के लिए विद्यार्थियों के आवेदन, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित है। उन्होंने कहा है कि संबंधित संस्था प्रमुख अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को इस योजना से लाभान्वित कराएं। संस्था प्रमुख छात्र-छात्राओं के द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर ऑनलाइन स्कूटनी हार्ड कॉपी, सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ 10 नवम्बर 2022 तक सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें.