महासमुंद जिले में प्राथमिक शालाओं मे प्रधानपाठकों की पदस्थापना में व्यापक पैमाने पर धांधली
छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष अनिल पटेल,प्रांत उपाध्यक्ष जयंत बारीक,ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौधरी ने कहा की महासमुंद जिले में आनन फानन में शासन के नियमों की अनदेखी करते हुए प्रधान पाठकों की पदस्थापना की गई है जिसमे कई गंभीर त्रुटियां है।
उन्होंने बताया की प्रधान पाठक नियुक्ति के लिए दावा आपत्ति के लिए अंतरिम वरीयता सूची जारी की गई किंतु दावा आपत्ति पश्चात अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन ही नहीं की गई और न ही ये सार्वजनिक की गई की जिले में प्रधान पाठकों के कितने पद रिक्त है।तथा कितने पदों में पदस्थापना की जाएगी।
छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया की जिला शिक्षा अधिकारी के अचानक अन्यत्र तबादला हो जाने के कारण आनन फानन में आधे अधूरे सूची को जारी कर दी गई जिसमे गंभीर त्रुटियां पाई गई है।एक स्कूल में दो शिक्षकों की प्रधान पाठक में पदस्थापना की गई और जिन स्कूलों में पूर्व से प्रधान पाठक नियुक्ति है उन स्कूलों में भी प्रधान पाठक पदस्थ किया जाना अधिकारियों के गंभीर अनियमितता को उजागर करती है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया की 10 से भी कम दर्ज संख्या वाले स्कूलों में प्रधान पाठको की पदस्थापना की गई है दूसरी ओर 30 से अधिक दर्ज संख्या वाले स्कूलों में प्रधान पाठकों की पदस्थापना नही की गई है । इन त्रुटि पूर्ण जारी आदेशों में अभी भी सुधार किया जा रहा है साथ ही पर्दे के पीछे अभी भी प्रधान पाठकों की पदस्थापना की जा रही है
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा की संचालक लोक शिक्षण संचनालय के आदेश क्रमांक पदोन्नति/2022/262 नया रायपुर दिनांक 07/07/2022 में उल्लेखित बिंदुओं की अवहेलना कर मनमाने ढंग से पदस्थापना किए जाने से कई प्रश्न पैदा हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ ने शासन से मांग की है की प्रधान पाठकों की नियुक्ति में गंभीर त्रुटि पूर्ण आदेश को रद्द कर तत्काल काउंसिलिंग के माध्यम से नए सिरे से पदस्थापना किया जाय ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें