तुमगांव : मोमबत्ती लगाकर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने की कार्यवा... - CG Sandesh

तुमगांव : मोमबत्ती लगाकर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने की कार्यवाही

तुमगांव पुलिस ने 20 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर वार्ड नं 12 भांठापारा में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर बरगद पेंड के नीचे वार्ड नं 12 भांठापारा में रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. ये आरोपी मोमब्तती के प्रकाश से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलteते पकड़े गए.

पुलिस ने बताया कि जुआ खेल रहे आरोपी कामता प्रसाद साहू पिता देवलाल साहू उम्र 32 वर्ष, मोहन बंजारे पिता ललित बंजारे उम्र 22 वर्ष तथा रंजीत मन्नाडे पिता संतलाल मन्नाडे उम्र 23 से कुल 1170 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर आरोपीगण का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें