बसना : घर आ रही लड़की से छेड़खानी कर किया मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अक्टूबर को दोपहर जब प्रार्थिया की बेटी काम करके खाना खाने के लिए घर आ रही थी उसी समय शीतला मंदिर के पास आरोपी कमलू नायक पिता अवधराम नायक उम्र 19 साल निवासी खेमड़ा द्वारा रास्ता रोककर मारपीट कर छेड़खानी किया.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने बसना थाना में अपराध क्र 562/22 धारा 341, 354, 323 भादवि कायम किया था.
पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी कमलू नायक के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने से आज उसे गिरप्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है.
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. विनोद नेताम, सउनि रणवीर सिंह छत्रे, प्र आर चंचल बंसवार एवं स्टाफ का योगदान रहा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें