सरायपाली : राजस्व एवं पंचायत विभाग की टीम ने गौठान से हटाया अतिक्रमण
महासमुंद : राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी के तहत जिले के सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम बोन्दानवापाली मंे गौठान के लिए चयनित शासकीय भूमि पर सुभाष द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसे राजस्व विभाग द्वारा स्वयं से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था।
इस पर सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देश पर सरायपाली तहसीलदार द्वारा आज सुबह बेदखली की कार्रवाई जे.सी.बी. लगाकर किया गया। इस दौरान पंचायत एवं राजस्व विभाग के अमले उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें