महासमुंद : राज्योत्सव पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलेक्टर... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्योत्सव पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलेक्टर ने सौपें अधिकारियों को दायित्व

राज्योत्सव में दिखेगी विकास की झलक

महासमुंद : छत्तीसगढ़ इस साल 1 नवंबर को अपना 22 वां राज्य स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में 01 नवम्बर को राज्योत्सव का एक दिवसीय आयोजन होगा। राज्योत्सव का आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

राज्योत्सव 2022 में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहाॅ विकास की झलक दिखेगी। इसके अलावा अन्य संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों की बिक्री या प्रदर्शन के लिए स्टाॅल लगाये जायेंगे।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राज्योत्सव के सफल, सुव्यवस्थित आयोजन के लिए ज़िला अधिकारियों को दायित्व सौपें है।अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। एसडीएम सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, यातायात व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई और सजावट आदि की व्यवस्था का दायित्व सौपा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें