रायपुर से सरायपाली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त - CG Sandesh

रायपुर से सरायपाली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

शुक्रवार को साईं बस रायपुर से सरायपाली यात्री लेकर जा रही थी. बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

शुक्रवार को साईं बस क्रमांक CG 04 E 2375 रायपुर से यात्री लेकर NH-53 रोड से सरायपाली जा रही थी. तभी अचानक बावनकेरा चौक से आगे सिंधौरी पड़ाव के पास बस अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट होकर पलट गई. 

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0 अधिकारी (पु) पिथौरा प्रेमलाल साहू के निर्देशन पर थानां प्रभारी पटेवा गोपाल ध्रुवे एवं उनकी पुलिस स्टाफ टीम तत्काल मौके पर पहुँच कर एक्सीडेंट से चोटिल हुए यात्री ब्रम्हानंद मन्नाडे निवासी बरेकेल कला खलप, अवध राम ध्रुव निवासी साई वाटिका महासमुंद, जितेंद्र राजपूत निवासी पिथौरा, मंजू पटेल निवासी कलमीददार तथा भगवती पटेल निवासी सिंघनपुर बसना को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. बचे यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुँचने हुते दूसरे बस में बैठाया गया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करवाया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें