महासमुंद : अज्ञात चोर ने सोने चांदी के जेवर व नगद सहित 90 हजार की चोरी
महासमुंद क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर में सोने चांदी के जेवर व नगद सहित 90 हजार की चोरी हुई है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद पुलिस चोर की पतासाजी में जुटी है।
शंकर लाल सोनी ने पुलिस को बताया कि वह वर्धमान नगर बेमचा भाठा सतनाम भवन के बगल महासमुंद का निवासी है तथा व्याख्याता के पद से रिटायर्ड है.
वह 20 अक्टूबर 2022 को अपनी पत्नी कामती सोनी के साथ खाना खाकर रात्रि करीब 10.30 बजे घर के बाहर का दरवाजा बंद कर ताला लगाकर सो गये थे, कि 21 अक्टूबर के सुबह करीब 04.15 बजे मार्निंग वाक जाने के लिए उठकर देखा तो उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, तो वह अपनी मोबाईल से अपने नाती गुरूदत्त नारंग को फोन लगाया ओर बताया कि दरवाजा बाहर से बंद है तो उपर सो रहे शंकर लाल सोनी का नाती नीचे आकर दरवाजा खोला तब वह और उसका नाती ने देखा कि सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दो कमरे में रखे आलमारी के लाकर टूटा हुआ था.
पुलिस को बताया कि सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा था कि शंकर लाल सोनी अपनी नाती बहु चंदा नौरंगे को फोन कर बुलाया तो उसकी नाती बहु चंदा नौरंगे पिथौरा से महासमुंद आकर सामान को चेक करने पर आलमारी के लाकर में रखे उसकी बहु के शादी के समय मिले उपहार पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी के जेवरात सोने का आभूषण मंगलसूत्र 01 नग, झूमका 02 जोड़ी, अंगुठी 03 नग, चुड़ा 01 जोड़ी बच्चे का एवं चांदी का आभूषण पायल 13 जोड़ी, कमरबंद 03 नग, बाजूबंद 01 नग, बिछिया 17 जोड़ी, चैन 01 नग, चुड़ा एक जोड़ी एवं नगदी रकम 40000 रूपये। जिसका वर्तमान में उसके पास कोई रसीद नही है जुमला कीमती करीब 90000 रूपये को अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।