सरायपाली अनुविभाग में नये एसडीएम के आने से लोगों की बढ़ी उम्म... - CG Sandesh

सरायपाली अनुविभाग में नये एसडीएम के आने से लोगों की बढ़ी उम्मीदें

सरायपाली अनुविभाग में नये एसडीएम के आने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद की एक नयी किरण जागी है. बसना नगर में मानो ऐसा लग रहा है कि अरसों बाद कोई अधिकारी आया है, जो बसना नगर में बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधार सकता है और जिसे आम लोगों के अधिकारों की चिंता है.

बसना नगर में स्वास्थ्य सुविधा सहित नगर पंचायत और राजस्व विभाग में कई प्रकार की समस्याएँ हैं. क्षेत्र के लोगों को यहाँ असरों से मूलभूल सुविधा नहीं मिल पा रही है.

बसना नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विगत कई दिनों से खुद ही बीमार था, जिसे खुद की इलाज की जरुरत थी. नए अनुविभागीय अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के आने से अब स्वास्थ्य केंद्र का इलाज किया जा रहा है. स्वास्थ्य केंद्र से गन्दगी को हटाया जा रहा है. अस्पतालों में सही समय नहीं आने वाले डॉक्टरों को चेतावनी दी जा रही है. तो वहीं नगर पंचायत के अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है.

नगर अब पहले के मुकाबले स्वच्छ अथवा कुछ हद तक व्यवस्थित लगने लगा है. यात्री प्रतीक्षालय की जगह सड़कों में खड़ी होने वाली बसें अब वापस यात्री प्रतीक्षालय में खड़ी होने लगी हैं. नगर में सड़कों तक किये गए अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे नगर में आने वाले आस-पास के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने अतिक्रमण के चलते आज भी वाहन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच पाना बहोत ही मुश्किल होता है, दूर दराज से आये मरीजों की वाहन रखने में परेशानी होती है. नगर की मुख्य सड़क का हाल बेहाल है. ऐसे ही अनेकों प्रकार की समस्याएँ नगर में देखने को मिलती है. जो शायद आने वाले समय में अनुविभागीय अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के रहते दुरुस्त हो जाए.

2020 बैच के IAS अधिकारी मूलरूप से महाराष्ट्र के भंडारा निवासी हैं. इन्होने UPSC की परीक्षा में 882वीं रैंक हासिल की है. भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के पहले नंदनवार भारतीय वन सेवा के लिए भी चुने जा चुके हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें