बसना : जनरेटर में पेशाब करने की बात को बताने पर रॉड से मारा. - CG Sandesh

बसना : जनरेटर में पेशाब करने की बात को बताने पर रॉड से मारा.

चौकी भंवरपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेसाजापाली में वेल्डींग दूकान के पास जनरेटर में पेशाब करने की बात को बताने पर एक व्यक्ति को रॉड से मारा गया. जिसके बाद उसके सिर में चोट लगकर खून बहने लगा.

दिब्येश साहू ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर को दुर्गा चौक बड़ेसाजापाली में श्रवण वेल्डींग के वह पास खड़ा होकर श्रवण से ही बात कर रहा था उसी समय गांव का माधव साव आया और उसे पुछा कि जनरेटर के आरजेन में तेजकुमार ने पेशाब कर दिया है देखे हो, ऐसा बोलने पर दिब्येश साहू ने हां कहा तो उसी समय तेजकुमार नशे में मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए हाथ में रखे स्पेयर हैंडल रॉड से क्यों बता रहा है कहकर प्रार्थी दिब्येश साहू के सिर में मारा जिससे उसके सिर में चोंट लगकर खुन निकलने लगा.

प्रार्थी दिब्येश साहू ने बताया कि मारपीट को तत्काल श्रवण साव द्वारा बीच बचाव कर छुडाया गया. मारपीट घटना को श्रवण साव एवं माधव साव देखे सुने हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तेजकुमार साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें