बसना : बिजली पोल के नीचे खुड़खुड़ीया जुआ खिलाने वाले 4 गिरफ्ता... - CG Sandesh

बसना : बिजली पोल के नीचे खुड़खुड़ीया जुआ खिलाने वाले 4 गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 22 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर ग्राम सराईपतेरा में रोड किनारे बिजली पोल के नीचे खुड़खुड़ीया जुआ खिलाने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.  

पुलिस ने बताया कि मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि ग्राम सराईपतेरा में रोड किनारे बिजली पोल के निचे कुछ लोग रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खुड़खुड़ीया नामक जुआ खेल रहे है, जिसकी  सूचना पर पुलिस ग्राम सराईपतेरा में रोड किनारे स्ट्रीट लाईट के उजाले में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का खुड़खुड़ीया नामक जुआ खेल रहे कुल 4 लोगो को पकड़ा.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से नगदी रकम 1720 रूपये, 6 नग खुडखुडिया गोटी,  1 नग खुडखुडिया पट्टी, 1 नग टोकरी को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4क जुआ एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.

आरोपी :-

1. दुर्बादल प्रधान पिता तुमेश्वर प्रधान उम्र 35 साल

2. पुष्पकुमार यादव पिता मनबोध यादव उम्र 45 साल

3. धरमसिंग सांड पिता लालू सांड उम्र 40 साल

4. प्रीतम दास पिता समुंद दास उम्र 45 साल


अन्य सम्बंधित खबरें