तुमगांव : बस स्टैण्ड के पास खुड़खुड़ीया खिलाने वाले गिरफ्तार. - CG Sandesh

तुमगांव : बस स्टैण्ड के पास खुड़खुड़ीया खिलाने वाले गिरफ्तार.

तुमगांव पुलिस ने 22 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भोरिंग बस स्टैण्ड के पास कुछ लोगों को खुड़खुड़ीया नामक जुआ खिलाते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि उनके आने की भनक लगने पर कुछ जुआड़ियान मौके से भाग गये जो खड़खडिया पट्टी,गोटी के माध्यम से रूपये पैसे के हारजीत का दांव लगाकर स्ट्रीट लाईट के नीचे खड़खड़िया खेल खिला रहे थे व खेल रहे थे.

जबकि मौके से आरोपी  शुभम साहू पिता दौलत राम साहू उम्र 25 वर्ष, चन्द्रिका प्रसाद साहू पिता साधु राम साहू उम्र 47 वर्ष, डेमन लाल साहू पिता बाबा राम साहू उम्र 48 वर्ष व  लिवाडन सतनामी पिता लक्ष्मण सतनामी उम्र 32 वर्ष के पास से कुल जुमला रकम 1900 रूपये व एक खड़खड़िया पट्टी, 6 नग गोटी, 1 बांस का टुकना को जप्त कर धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें