बागबाहरा, पटेवा व कोमाखान में जुआ खेलने वालों पर हुई कार्यवा... - CG Sandesh

बागबाहरा, पटेवा व कोमाखान में जुआ खेलने वालों पर हुई कार्यवाही.

महासमुंद जिले के बागबाहरा, पटेवा व कोमाखान पुलिस ने 22 अक्टूबर  को मुखबिर की सुचना पर जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही करते हुए 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है.

जिसमे बागबाहरा पुलिस ढांगाडिपरा तालाब के पास वार्ड नं 4 में स्ट्रीट लाईट की रोशनी में जुआ खेलते कुल 06 लोगों को पकड़ा है, जिनसे कुल नगदी रकम 1820 रूपये, 52 पत्ती ताश एवं बिछाने की एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को जप्त किया है. गिरफ्तार आरोपी में  मनोज दास पिता शरद कुमार दास उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं 04 बागबाहरा, गुलशन साहू पिता झगनलाल साहू उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नं 04 बागबाहरा, चोवाराम महानंद पिता पहारू महानंद उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं 04 बागबाहरा, कुशल ठाकुर पिता रामु ठाकुर उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं 4 बागबाहरा,  तरूण कुलदीप पिता बिहलु कुलदीप उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं 10 डबरापारा तथा  पुष्पराज ठाकुर पिता संतराम ठाकुर उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं 4 बागबाहरा शामिल हैं.

पटेवा पुलिस ने पण्डीपानी जाने के रास्ता पर स्ट्रीट लाईट के नीचे बावनपत्ती तास से हार जीत का दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते मिलने पर आरोपी दिनेश कुमार घृतलहरे पिता सीताराम उम्र 38 साल, रवि टंडन पिता लखन टंडन उम्र 25 साल, जितेन्द्र कुर्रे पिता स्व0 सेवाराम कुर्रे उम्र 26 साल, सेवन जोशी पिता लक्ष्मी नारायण जोशी उम्र 19 साल, एवन टंडन पिता विश्वदेव टंडन उम्र 20 साल तथा  छत्रपाल बंजारे पिता राजकुमार बंजारे उम्र 32 साल से कुल नगदी रकम 2240 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया है.

कोमाखान पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए ग्राम पटपरपाली दुर्गा चौक में बिजली खम्भा के नीचे 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है आरोपी सुखदेव पिता उजियार साहू उम्र 55 वर्ष ग्राम पटपरपाली, अजय देव साहू पिता तेजराम साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम पटपरपाली, जग्गू यादव पिता सोवर्धन यादव उम्र 36 वर्ष ग्राम मनकी, भेखराम यादव पिता सुरित राम यादव उम्र 18 वर्ष ग्राम पटपरपाली से कुल रकम 1360 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया.

कोमाखान पुलिस ने ग्राम साल्हेभांठा के बजार चौक में बिजली खम्भा के नीचे 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे डुमन साहू पिता फिरंता उम्र 34 साल निवासी कुसमी, तेजन साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 30 साल निवासी साल्हेभांठा, देव डोंगरे पिता हरिश कुमार उम्र 23 साल निवासी बैगाखम्हरिया, ईश्वर चौहान पिता टिकम चौहान उम्र 20 साल निवासी साल्हेभांठा, टोपराम पिता प्यारी लाल साहू उम्र 28 साल निवासी मोगरापाली से कुल रकम 1940 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया.

तथा ग्राम देवरी के कुसमी मार्ग में स्ट्रीट लाईट के नीचे 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत नामक जुआ खेल रहे आरोपी विष्णु राम निषाद पिता बेनूराम निषाद उम्र 46 साल, प्यारे लाल निषाद पिता ररूहा निषाद उम्र 46 साल, डेरहा राम निषाद पिता निलबू राम निषाद उम्र 40 साल से कुल रकम 1530 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें