बसना : बरगांव से अवैध महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : बरगांव से अवैध महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 23 अक्टूबर को मुखबीर की सुचना पर ग्राम बरगांव से अवैध महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम किशोर कुमार पिता वासुदेव कुमार उम्र 36 साल निवासी बरगांव बताया. तथा पुछताछ करने पर अवैध शराब रखना कबुल करते हुए  5 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन अंदर भरा हुआ करीबन 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600/- रूपये को अपने दुकान से निकालकर पेश किया. जिसे आरोपी के कब्जे से जप्त कर सील बंद किया गया. तथा आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से धारा 34 (A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें