तुमगांव : बरगद पेड़ और नदी किनारे जुआ खेलने वालों पर पुलिस की... - CG Sandesh

तुमगांव : बरगद पेड़ और नदी किनारे जुआ खेलने वालों पर पुलिस की कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस ने 23 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर वार्ड नं 12 भांठापारा में बरगद पेड़ के नीचे कुछ लोगों को 52 पत्ती तास से रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मौके पर बरगद पेड़ के नीचे भांठापारा तुमगांव में मोमबत्ती के प्रकाश से कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, तथा कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये.

पुलिस ने बताया कि कार्यवाही के दौरान घेराबंदी कर जुआडियान चमरू सांवरा पिता स्व सुन्दर सांवरा उम्र 55 साल, अनिल देवार पिता वकील देवार उम्र 32 साल, संतोष यादव पिता पंचराम यादव उम्र 47 साल, कमल देवार पिता शोभा राम देवार उम्र 25 साल, नंद कुमार विश्वकर्मा पिता संतू राम विश्वकर्मा उम्र 29 साल को पकड़ा गया. जिनके पास से नगदी रकम 870 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर जुआडियान के विरूद्व धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

वहीं चौकी पुलिस सिरपुर ने 24 अक्टूबर को नदी किनारे पचरी में तास के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते राकेश सोनवानी, अशोक दीवान, तोषण उर्फ बाजीगर निषाद तथा टिकेश निषाद निवासी सिरपुर को पकड़ा जो स्ट्रीट लाईट के उजाले में जुआ खेल रहे थे.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास एवं फड़ से कुल 1590 रूपये एवं तास के 52 पत्ते को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का होना पाये जाने से आरोपियों के विरुद् 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें