सरायपाली : घर के अंदर घुसकर महिला और उसके परिवार से मारपीट, ... - CG Sandesh

सरायपाली : घर के अंदर घुसकर महिला और उसके परिवार से मारपीट, दो खिलाफ केश दर्ज.

सरायपाली के वार्ड नं. 7 झिलमिला में दो लोगों ने एक महिला के घर का दरवाजा तोड़ते हुए उसके घर के अंदर घुसकर उसके साथ अश्लील गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की दी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है.

रोजी मजदुरी का काम करने वाली झिलमिला निवासी सुमित्रा डडसेना पति संतोष ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे वह बेलडबरी तालाब से नहाकर अपने घर वापस आ रही थी, इसी दौरान उसे देखकर मोहल्ले का मनीराम मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा. जिसे सुमित्रा ने समझाते हुए मना किया तो मनीराम अपने घर चल दिया. और सुमित्रा भी अपने घर आ गई.

लेकिन इसके कुछ देर बाद मनीराम भोई व उसका भाई पवन भोई दोनो सुमित्रा के घर आवेश में आकर दरवाजा को डण्डा से मारकर तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गये तथा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये डण्डा से मारपीट किये.

सुमित्रा ने बताया कि मारपीट के समय उसकी बहु सुकांति डडसेना बीच बचाव कर रही थी तो उसे भी मनीराम भोई ने डण्डा से मारपीट किया, तथा उसके पति संतोष डडसेना को अपने पास रखा चाकु से हथेली में मार दिया.

सुमित्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनीराम भोई व  पवन भोई के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें