आज आंशिक सूर्य ग्रहण खगोलीय दूरदर्शी से सेजेस बसना के खेल ग्राउंड में सभी आम जनता को दिखाया जाएगा
आज दिनांक 25.10.2022 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना मे प्राचार्य के.के. पुरोहित के मार्गदर्शन तथा व्याख्याता अजय कुमार भोई के निर्देशन में आंशिक सूर्य ग्रहण के अवलोकन की व्यवस्था खगोलीय दूरदर्शी द्वारा की गई है। सूर्य ग्रहण का अवलोकन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना के खेल मैदान में शाम 4.30 बजे से सूर्यास्त तक कर सकते हैं, सूर्यास्त के पश्चात कई खगोलीय पिंडों जैसे वृहस्पति ग्रह,शनि, चन्द्र्मा, निहारिका आदि को भी देख सकते है।
मिडिया प्रभारी योगेश कुमार बढाई के अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना के खेल मैदान मे देखने वाली खगोलीय दूरदर्शी( दस इंच व्यास का रिफ्लेक्टर टेलिस्कोप) से ग्रहण देखने कि व्यवस्था रहेगी। ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें