महासमुंद : मोहल्ले में आने पर गाली गलौच कर की मारपीट, मामला ... - CG Sandesh

महासमुंद : मोहल्ले में आने पर गाली गलौच कर की मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के दिनदयाल उपध्याय नगर, बिरकोनी में एक व्यक्ति के मोहल्ले में आने से उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी गई. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

अमन कुमार माण्डेय ने पुलिस को बतया कि 23 अक्टूबर के रात्रि 9:00 बजे जब वह अपने दोस्त विशाल ढीढी के साथ दुर्गेश मेहर से मिलने के लिये दिनदयाल उपध्याय नगर गया तो वहां पर बलराम चन्द्राकर, नारायण साहू, मोहन साहू एवं अन्य लोग बैठे थे, जिन्होने उसे देख कर तुम लोग हमारे मोहल्ले में क्यो आये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे. जिसे अमन ने क्यो गाली गलौच कर रहे हो बोला तो सभी लोग एक राय होकर आवेश में आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं वहीं पर पडे पत्थर से अमन के साथ मारपीट किये.

जिससे अमन के सिर, हाथ में चोट लगा है, एवं उसके साथ मे गये विशाल ढीढी को भी उक्त लोगों द्वारा गाली गलौच किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों बलराम चन्द्राकर, नारायण साहू, मोहन साहू एवं अन्य के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें