महासमुंद : आपस में भिड़े पड़ोसी, काउंटर केश - CG Sandesh

महासमुंद : आपस में भिड़े पड़ोसी, काउंटर केश

महासमुंद के रेल्वे कालोनी, बेलसोण्डा में दो पड़ोसियों के आपस में अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने पर काउंटर केश दर्ज किया गया है.

रामशीला यादव ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर को करीबन 10.00 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थी तभी उसके घर के बगल में रहने वाली अनूपा सेन उसके घर के सामने आकर उसके पति का नाम लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली बकने लगी, जिसको रामशीला ने गाली देने से मना किया तो उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट की.

जबकि अनूपा सेन ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में पिन्टू यादव का मकान है, जिसकी पत्नी रामशीला यादव करीब 2 माह से कही चली गई थी तो मिन्टू उसे मेरे पत्नी को तुम ही भगाई हो कहकर लड़ाई झगड़ा कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनूपा सेन व पिन्टू यादव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें