महासमुंद : राईस मिल से 3 लाख 20 हजार के नगदी रकम की चोरी, 10... - CG Sandesh

महासमुंद : राईस मिल से 3 लाख 20 हजार के नगदी रकम की चोरी, 10 और 20 के नोट छोड़ गए चोर.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम लभरा खुर्द के बागबाहरा रोड मार्ग पर स्थित प्रशांत राईस मिल से 3 लाख 20 हजार की नगदी रकम चोरी होने पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

शिकायतकर्ता सतीश चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर के रात्रि 09:30 बजे वह अपने आफिस के गल्ले में 3 लाख 40 हजार रूपये रखकर आफिस के दरवाजा मे ताला लगाकर अपने घर आ गया.  जिसके बाद राईस मिल में चौकीदार बालाराम , आपरेटर अरूण मांझी तथा तीन अन्य लोग ड्यूटी पर थे.

सतीश चोपड़ा ने बताया कि जब वह 24 अक्टूबर को सुबह 10.00 बजे आफिस गया तो देखा कि उसके ऑफिस का दरवाजा खुला हुआ था, दरवाजा में लगे ताला नहीं था,  जहाँ अंदर जाकर देखा तो आफिस के अंदर गल्ले का लांक टुटा हुआ खुला हुआ था. तथा उसमे 3 लाख 20 हजार  रूपये नहीं था. वही पर गल्ले में 10 और 20 के नोट कुल 20000 रूपये बचे थे.

शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा उसके ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गल्ले में रखे 3 लाख 40 हजार रूपये मे से 320000 रूपये को चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें