भंवरपुर से बसना जाने के मार्ग पर शराब पीने की सुविधा देने वाले पर हुई कार्यवाही.
चौकी पुलिस भंवरपुर ने 24 अक्टूबर को भंवरपुर से बसना जाने के मार्ग पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भंवरपुर से बसना जाने वाली मेन रोड़ किनारे एक व्यक्ति आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा मुहैया करा रहा है. जिसकी सूचना पर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर व्यक्ति को पकड़ा.
पुलिस ने बताया कि कार्यवाही के दौरान शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये तथा सुशील कुमार खुंटे पिता दुकालु दास खुंटे उम्र 25 साल निवासी बाराडोली लोगों को शराब पिलाने कि सुविधा मुहैया कराते मिला. जिसके पेश करने पर दो नग 180 ML वाली अंग्रेजी गोवा शराब की शीशी प्रत्येक में 90, 90 ML भरी हुई कुल जुमला 180ml कीमती लगभग 120/- रू एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त कर अपराध धारा 36(C) आब0एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.