महासमुंद : दीपावली त्यौहार में 45 जुआड़ीयों से पुलिस ने जप्त ... - CG Sandesh

महासमुंद : दीपावली त्यौहार में 45 जुआड़ीयों से पुलिस ने जप्त किये 30 हजार रुपये.

महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं जुआ सट्टा रेड करने की कार्यवाही करते हुए 24 अक्टूबर को कुल 12 मामलों में 45 जुआड़ीयों गिरफ्तार करते हुए 30 हजार 7 सौ 20 रुपये जप्त किया है.

पुलिस ने तुमगांव क्षेत्र के 1, खल्लारी में 6, पिथौरा में 2, कोमाखान, सरायपाली और बसना क्षेत्र के एक-एक मामलों में कार्यवाही की है.

बसना पुलिस ने ग्राम साल्हेतराई में न्यु गिल ढाबा के पीछे  अमनदीप पिता अर्जुन सिंह उम्र 38 साल साल्हेतराई, मनप्रीत सिंह गिल पिता कुलधर सिंह उम्र 30 साल, हरप्रीत सिंह पिता दलबीर सिंह उम्र 35 साल साकिनान साल्हेतराई,  कुलजीत सिंह गिल पिता साधुसिंग गिल उम्र 40 साल, मो. शमीम पिता मोह. मोमीन उम्र 30 साल साकिनान साल्हेतराई व अवधेश मिश्रा पिता ओमप्रकाश मिश्रा उम्र 36 साल निवासी खुर्सीपहार से नगदी रकम 10,800 रूपये व 52 पत्ती तास जप्त किया.

पिथौरा पुलिस ने इंदिरा कालोनी में मन्सुर खान पिता बागर खान उम्र 22 साल, संतोष कुमार यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 47 साल, घनश्याम यादव पिता सुकालू यादव उम्र 27 साल, संतोष वासुदेव पिता मना वासुदेव उम्र 35 साल, से नगदी 800 रूपये व 52 पत्ती तास जप्त किया.

तथा राजासेवैया टप्पा चौक के पास मनीष नेवारे पिता बबला नेवारे उम्र 36 साल, मोहन निषाद पिता रामेश्वर निषाद उम्र 34 साल से नगदी 1500 रूपये, 52 पत्ती तास एवं  एक प्लास्टिक बोरी को को जप्त किया.

सरायपाली पुलिस ने झिलमिला डोगरीपारा के पास खुले में जुआ खेल रहे है सूरज महाकुर पिता संतोष महाकुर उम्र 24 वर्ष, मनोज गिरी पिता संतोष गिरी उम्र 29 वर्ष, शुशान्त विश्वकर्मा पिता गहलू विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष से 52 पत्ती तास, नगदी रकम 2,600 रू. व  बिछाने का एक प्लास्टिक जप्त किया.

कोमाखान पुलिस ग्राम अमेरा साहू किराना स्टोर्स के पास जुआ खेल रहे सालूराम सोनी पिता राम प्रसाद सोनी उम्र 34 वर्ष, मनोज साहू पिता भुखन साहू उम्र 40 वर्ष, मोहन सेन पिता खेदूराम सेन उम्र 38 वर्ष से कुल रकम 1170 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया.

खल्लारी पुलिस ने ग्राम लभराकला गौरा गौरी चौक के आगे बिजली खंभा के नीचे जुआ खेल रहे दया राम यादव पिता दुर्गेश यादव उम्र 30 वर्ष, संदीप दिवान पिता रामलाल दीवान उम्र 45 वर्ष, हिरउ पटेल पिता रूप राम पटेल उम्र 55 वर्ष, धनीराम यादव पिता बुलठु यादव उम्र 25 वर्ष से नगदी रकम 2650 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया.

इसी तरह ग्राम लभराकला गुडी चौक के पास जुआ खेल रहे राजु यादव पिता दुकालु यादव उम्र 22 वर्ष, विकाश ध्रुव पिता नाथु ध्रुव उम्र 30 वर्ष, कार्तिक सिन्हा पिता बुधुराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष से नगदी रकम 2800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया.

ग्राम चरौदा में बजरंगबली मंदीर चौराहा के जुआ खेल रहे छन्नु लाल पिता गंगाराम सांवरा उम्र 42 वर्ष, अतुल सबर पिता टीकम सबर उम्र 18 वर्ष, अशोक सबर पिता फुलसिंग सबर उम्र 40 वर्ष, एवन सतनामी पिता तिजउ सतनामी उम्र 49 वर्ष व सोनु साहू पिता सोहन साहू उम्र 26 वर्ष से नगदी रकम 2200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

ग्राम खल्लारी बाजार चौक पानी टंकी के नीचे जुआ खेल रहे पंचुराम खडिया पिता दानव राम खडिया उम्र 50 वर्ष, बलराम यादव पिता गोकुल राम यादव उम्र 26 वर्ष, राम सिंग निषाद पिता भोजराम निषाद उम्र 32 वर्ष से नगदी रकम 1540 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

ग्राम खल्लारी में पुराना सोसायटी के पीछे कच्ची रोड किनारे जुआ खेल रहे अलख राम विश्वकर्मा पिता स्व. राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष, गोविंद सिन्हा पिता शांति दास सिन्हा उम्र 23 वर्ष व हेमलाल मन्नाडे पिता जोहन लाल मन्नाडे उम्र 40 वर्ष से नगदी रकम 2460 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया.

तथा ग्राम बोईरगांव में बीच गली रंगमंच के पास जुआ खेल राजु कुमार साहू पिता स्व. लखन साहू उम्र 25 वर्ष, भुखउ नागवंशी पिता धनेश्वर नागवंशी उम्र 42 वर्ष, जगतु बरिहा पिता विश्राम बरिहा उम्र 50 वर्ष, चन्द्रीका प्रसाद पिता रामधीन निषाद उम्र 45 वर्ष व सनोज बरिहा पिता जगतु बरिहा उम्र 20 वर्ष से नगदी रकम 610 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें