बसना : स्वनिर्मित पोलेराइडर से बच्चों ने देखा सूर्यग्रहण
आज दिनांक 25 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना के भौतिकी के व्याख्याता विजय सिंह राजपूत एवं लैब सहायक योगेश कुमार बढाई के सहयोग से बच्चों को पोलेराइडर बनाना बताया गया एवं सूर्यग्रहण का दृश्य दिखाया गया।
सूर्यग्रहण देखने के पश्चात विजय सिंह राजपूत ने बच्चों को सूर्यग्रहण क्यों और कब होता है? के बारे मे विस्तार से बताया तथा आगामी 8नवम्बर को होने वाले चंद्रग्रहण के बारे मे बताया।
सूर्यग्रहण देखने के लिए पायल डडसेना,सिद्दी राजपूत, अफनान दानी, देवेश डडसेना, शुभम प्रधान, सौरभ मेहरा बच्चे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें