तुमगाँव : डिवायडर से टकराकर बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

तुमगाँव : डिवायडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

तुमगाँव थाना अंतर्गत खैरझिटी मोंड़ नहर नाली के पास तेज एंव लापरवाही पूर्वक चलाकर डिवायडर को मारी ठोकर, गंभीर चोट से ईलाज के दौरान मौत. मर्ग जांच कर अपराध कायम किया गया है.
तोमन यादव ने बताया 25 अक्टूबर 2022 के करीबन 10 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 5741 में यादराम यादव के साथ पीछे बैठकर ग्राम परसाडीह गये थे.
जहा मोटर सायकल को यादराम चला रहा था, ग्राम परसाडीह से वापस आते समय करीबन 03 बजे खैरझिटी मोंड़ नहरनाली के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नहर नाली के डिवाईड में जाकर टकरा गया.
जिससे मृतक पीलू राम यादव गाड़ी से उछलकर नहर नाली के अंदर गिर गया जिससे उसके सिर, नाक, बांए पैर के पींडली, पंजा में चोंट लगा था.

पीलू राम यादव को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती कराया गया था जो ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया, घटना को रामनारायण सिन्हा ग्राम खैरझिटी का देखा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक यादराम यादव के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें