बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचे कोहली - CG Sandesh

बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचे कोहली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार पारी के दम पर टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हो गए।

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की लाजवाब पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच आखिरी गेंद पर अपने नाम किया था। इस पारी के दम पर कोहली पांच पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें