बसना : घर बनाने की बात को लेकर चाचा और भतीजे का विवाद पहुंचा... - CG Sandesh

बसना : घर बनाने की बात को लेकर चाचा और भतीजे का विवाद पहुंचा पुलिस तक.

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गोहेदादर में घर बनाने की बात को लेकर चाचा और भतीजे का विवाद पुलिस तक पहुँच गया. चाचा भतीजा ने आपस में गाली गलौच करते हुए पत्तरबाजी की और जान से मारने की धमकी दे दी.

हरेराम प्रधान ने पुलिस को बताया कि उसके 10 साल पूर्व से बंटवारे के अनुसार बना हुआ मकान में किसी को कोई आपत्ती नहीं थी, लेकिन 25 अक्टूबर को उसके मकान को जबदरस्ती अन्तार्यामी प्रधान पिता समारू प्रधान एवं अखिलेश प्रधान पिता अन्तर्यामी प्रधान तोड़ दिये, एवं मना करने पर एवं पत्तरबाजी तथा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अन्तर्यामी प्रधान और अखिलेश प्रधान के विरुद्ध धारा 294, 506, 34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया.

वहीं अन्तर्यामी प्रधान ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह घर बना रहा है, जिसमें उसके घर के दिवाल को खडा करने मे उसके चाचा हरेराम प्रधान के दीवार को हल्का छिलना पड़ रहा है.

अन्तर्यामी ने बताया कि उसके चाचा हरेराम प्रधान ने अपने घर के दिवाल को उनके तरफ बढ़ाकर बनाया है जिसके कारण उसे अपने घर के दीवार को खड़ा करने में अपने चाचा हरेराम प्रधान के घर को हल्का छिलना पड़ रहा है.

अन्तर्यामी ने बताया कि उसके द्वारा गांव के और लोगो के समक्ष छिलने के पहले उनको पुछा गया था, जिसमें उसके चाचा ने हामी भरी थी जिसके बाद दीवार को सीधा खड़ा करने के लिए उनके घर के दिवाल को छिल रहा था और उसी बीच अंतर्यामी का चाचा हरेराम प्रधान व हरेराम का पुत्र जयगोपाल प्रधान और समीत प्रधान ने गाली देना शुरू कर दिया और जान से मारने की बात करते हुए अन्तर्यामी के चाचा ने छत उपर से ईंट से फेंककर अन्तर्यामी के बेटे अलेख प्रधान को मारा. जिससे उसके हांथ में गहरा चोंट आकर खुन निकलने लगा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हरेराम प्रधान, जयगोपाल प्रधान और समीत प्रधान के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें