बसना :  गुढ़ियारी में जमीन संबंधी बात को लेकर दो पक्षों में ह... - CG Sandesh

बसना : गुढ़ियारी में जमीन संबंधी बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम गुढ़ियारी में जमीन संबंधी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसपर पुलिस ने काउंटर केश दर्ज किया है.

कन्याकुमारी पटेल ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर को 11.00 बजे अपने  जेठ हरिलाल पटेल के साथ घर आने जाने हेतु रास्ता देने के बात पर वाद विवाद हो रहे थे, उसी समय गांव के जगन्नथिया पटेल अपने दोनो बेटे हरेकृष्ण पटेल,  भुनेश्वर पटेल के साथ वहां पर आया और प्रार्थिया के घरवालों को हरिलाल पटेल को क्यों घर बनाने नहीं दे रहे हो कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा.

जिसे प्रार्थिया के परिवार द्वारा मना करने पर तीनो मिलकर हांथ मुक्का से योगेश पटेल एवं दिलेश पटेल को मारपीट करने लगे तथा जगन्नथिया पटेल हांथ में रखे डंडा से प्रार्थिया के सिर में मार दिया. और जान से ख़त्म कर देंगे कहकर धमकी देने लगा.

प्रार्थिया ने बताया कि मारपीट से उसके सिर में एवं कमर में चोंट लगा तथा उसके बेटे योगेश के पैर में चोंट लगा है. कन्याकुमारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हरेकृष्ण पटेल उम्र 30 साल,  भुनेश्वर पटेल उम्र 33 साल, और जगन्नथिया पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबध कर जाँच विवेचना में लिया है.

जबकि भुनेश्वर पटेल ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर को करीब 11.20 बजे उसके घर के सामने गांव के हरिलाल पटेल एवं योगेश पटेल घर बनाने के बात पर वाद विवाद कर रहे थे. जिसे वह अपने पिता जगन्नथिया पटेल के साथ समझाने के लिए गया तो, वहां योगेश पटेल तुम लोग कौन होते हो बीच में दखल देने वाले कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा.

भुनेश्वर ने बताया कि योगेश हांथ में रखे हंथौडी नुमा चीज से उसके पिता के सिर में मार दिया. और जाते-जाते जान से मार देता की धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी योगेश पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें