महासमुन्द : पुरानी रंजिश की बात को लेकर एक व्यक्ति की जमकर प... - CG Sandesh

महासमुन्द : पुरानी रंजिश की बात को लेकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई

महासमुन्द थाना अंतर्गत नया रावण भाठा के पास पुरानी रंजिश की बात को लेकर की पांच लोगो ने मिलकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिन्टू यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलसोण्डा थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है। ड्राइवरी का काम करता है। 25 अक्टूबर को 02.00 बजे वह पैसा लेने तेजन बाई के यहा ब्याज मे पैसा लेने जा रहा था, कि अनूपा सेन के घर के पास पहुचा था.

उसी समय प्रीतम, भागवत व भागवत सेन के छोटे दो लडके एवं भागवत का दामाद जिसका नाम नही जानता सभी मिलकर उसे पुरानी रिपोर्ट की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच बकते हुऐ जान से मारने की धमकी देकर सभी ने पिन्टू यादव को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा भागवत का दामाद पत्थर उठाकर पार्थी के सिर मे मारा चोट लगने से खुन बहकर दर्द हो रहा है।
उसकी मां नदंनी बीच बचाव करने गई जो उसे भी अश्लील गाली गुप्तार कर रहे थे। घटना को गांव शंकर धीवर,जितेन्द्र देवांगन देखे व सुने हे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें