महासमुंद : रास्ता रोककर डंडा व स्टील पाईप से मारपीट, 8 लोगो के ख़िलाफ मामला दर्ज.
महासमुंद क्षेत्र के वार्ड नं0 21 सुभाष नगर में पुरानी रंजिश की बात को लेकर प्रार्थी का रास्ता रोककर हाथ मुक्का एवं डंण्डा व स्टील पाईप से मारपीट कर चोंट पहुंचाया है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आकाश लहरे ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 21 सुभाष नगर गुरूघासीदास वार्ड महासमुंद का निवासी है तथा ड्रायवरी काम करता है कि 25 अक्टूबर के करीब 08.30 बजे रात्रि वह और सुर्या मरकाम फोकट पारा तरफ अपनी मो0सा0 से जा रहे थे कि 1. शिवा मारकण्डे, 2. गणेश निषाद, 3. गोलू निषाद, 4. तोषण साहू, 5. कमल साहू, 6. सोहन कमल, 7. शेखर यादव, 8. संदीप तंबोली साकिनान बरपारा सुभाष नगर महासमुंद का मिला.
वे सभी लोग आकाश लहरे और सुर्या मरकाम को देखकर रास्ता रोककर पुराना रंजीश पर से गाली गुप्तार करने लगा जिसे मना करने पर सभी लोग एक राय होकर उन दोनो को जान से मारकर फेक देंगे कहकर हाथ मुक्का डंडा एवं स्टील पाईप से मारपीट करना शुरू कर दिया.
जिससे वे दोनों लोग डर के कारण अपनी जान बचाकर मोटर सायकल को वही छोड़कर भागे है उसके मो0सा0 पल्सर क्र0 CG 06 GL 6494 को तोड़फोड़ किये है, मारपीट करने से आकाश लहरे के बांये साईड पसली में, होठ में, दाहिने पैर की घुटना, बांये पैर के अंगुठा के पास एवं सुर्या मारकाम के दाहिने आंख के पास पीठ में सीना में चोट दर्द है. मारपीट झूमाझटकी से उसका सोने का चैन कही गिर गया है। घटना मारपीट को विजय साहनी, दुर्गेश साहनी एवं गौतम चंद्राकर देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 427-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।