महासमुंद : गाली देने मना करने पर चाकू से हमला
महासमुंद थाना अंतर्गत नया रावण भाठा के पास गाली देने मना करने पर चाकू से हमला किया है, पार्थी ने मामला दर्ज करवाया है.
प्रकाश सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 30 नया रावण भाठा महासमुंद में रहता है ड्रायवरी काम करता है कि 25 अक्टूबर को वह 08.30 बजे रात्रि करीब घर के पास ही रावण मूर्ति के पास टहल रहा था तथा मोबाईल से बात कर रहा था.
उसी समय पास के मोहल्ले के ही रहने वाले चंद्रहास उर्फ काजू नेताम मिला. जो प्रकाश सोनवानी को देखकर पुरानी रंजीश को लेकर गाली गुप्तार करना शुरू कर दिया. जिसे प्रकाश सोनवानी द्वारा मना करने पर आज तुझे जान से मारकर फेक दूंगा कहकर चाकू से पार्थी के बांये पसली के पास मारकर भाग गये खून निकलने लगा घटना को पूनम बघेल जगन्नाथ बघेल एवं गोपाल नेताम देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।