बसना : युवा मितान क्लब बिजराभांठा ने कराया रंगोली प्रतियोगित... - CG Sandesh

बसना : युवा मितान क्लब बिजराभांठा ने कराया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत बिजराभांठा के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें गांव की बालिकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया ग्राम पंचायत परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच कुमार सिंह चौधरी पंच धरमसिंह पुहुप, गौतम बरिहा, बुंदलाल नायक, बिहारी सागर समेत गणमान्य नागरिकों ने किया.

रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के द्वारा संदेश वर्धक रंगोली बनाया गया था जिसमें से पर्यावरण सुरक्षा, जल बचाओ, रक्तदान, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश देने वाले रंगोली बनाया गया था, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम विजेता नंदिनी नायक दूसरे स्थान पर तनुजा सागर तीसरे स्थान पर स्नेहा नायक रही.

विजेताओं के साथ-साथ प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया उक्त अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष रामकुमार नायक, सचिव महेंद्र सिदार, कोषाध्यक्ष शिवकुमार नायक, प्रेमलाल नायक हुसैन नायक, सुशील नायक, गणेश तांडी, जयकृष्ण नायक, दशरथ चौहान, खगेश्वर तांडी, विद्याधर, समेत महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें