बोर्ड की पूरक परीक्षा में कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बर... - CG Sandesh

बोर्ड की पूरक परीक्षा में कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण प्राचार्य निलंबित

स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय गुरूघासीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल के प्राचार्य भोकसिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की पूरक परीक्षा में कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर नियत किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें