बसना : जमीन में हमारा भी हिस्सा है कहकर देवरानी भतीजी ने की ... - CG Sandesh

बसना : जमीन में हमारा भी हिस्सा है कहकर देवरानी भतीजी ने की जमकर मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम लोहारपाली में रास्ते में चलने की बात को देवरानी भतीजी ने मिलकर की जमकर मारपीट, पार्थीया के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जमुना चौहान पति रत्थु चौहान पुलिस को बतायी कि वह ग्राम लोहारपाली में रहती है. 25 अक्टूबर के करीबन 11.30 को अपने घर में थी उसी समय उसकी देवरानी अपने लडकी सुनिता के साथ जमुना चौहान घर के सामने रास्ते में आकर जा रही थी.

जिसे पार्थिया जमुना चौहान द्वारा हमारे जगह में क्यों आये हो ये गली हमारा है, बोलने पर इस जमीन में हमारा भी हिस्सा है बोलकर मां बेटी द्वारा मां बहन की गाली गलौच कर बाल पकड कर खींचकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में गिरा दी सुनिता द्वारा जमुना चौहान बांए हांथ के उंगली को काट दी जिससे सुन बह रहा है. घटना को देखकर उसके पति रत्थु चौहान बीच बचाव किये हैं छुडवाये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें