महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर घर घुसकर जमकर मारपीट, तोड़फोड़
महासमुंद क्षेत्र के ग्राम मचेवा में पुरानी रंजिश को लेकर घर घुसकर जमकर मारपीट, तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है, जिससे पार्थी को चोट आयी है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भोला राम मारकण्डे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मचेवा में रहता है. राज मिस्त्री का काम करता है. 26 अक्टूबर के शाम 05 बजे महेन्द्र उर्फ छोटू घृतलहरे से करण ध्रुव का किसी बात पर विवाद रास्ते में हुआ था.
इसी बात को लेकर 26 अक्टूबर के शाम 07 बजे जब पार्थी भोला राम मारकण्डे अपने घर से गोवर्धन पूजा के लिए मड़ाई लेकर अपने परिवार मां तुलसी बाई एवं घर के अन्य सदस्य किस्मत बाई, दिनेश्वरी बाई, अर्जुन घृतलहरे, महेन्द्र घृतलहरे, छगन, सुकालू, गायत्री बाई, शकुन बाई, सुनील गायकवाड़ के साथ बस्ती के मचेवा के बाड़ा चौक के पास जैसे ही पहुंचा था.
उसी समय करण ध्रुव उसके पिता संतोष घ्रुव आकर महेन्द्र घृतलहरे उर्फ छोटू को क्यो मारा है कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगे जिसे पार्थी द्वारा मना करते हुए वह अपने परिवार के साथ घर वापस आ गया, तभी 1. करण ध्रुव 2.जोधन ध्रुव, 3.इतर ध्रुव, 4.लालू, 5. भीषम ध्रुव एवं उसके परिवार के अन्य लोग साकिनान ग्राम मचेवा अपने हाथ में लाठी डंडा लेकर एक राय होकर बलवा करते हुए पार्थी घर के आंगन में घूस गये और सभी लोग अपने हाथ में लाठी डंडा से भोला राम मारकण्डे को जान से मारने की धमकी देकर मारने के लिए दौड़े बीच बचाव करने के लिए उसके परिवार के अर्जुन घृतलहरे, महेन्द्र घृतलहरे, छगन लाल, सुकालू गायकवाड़, गायत्री बाई, तुलसी बाई, सकुन बाई, किस्मत बाई एवं सुनील गायवाड़ अपने अपने घरों से निकल कर आये.
सभी आरोपियों ने उसके उपर बांये कंधा, पीठ कमर में डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचाये बीच बचाव करने वाले उसके उपरोक्त् परिवार के सदस्यों को भी मारपीट कर चोट पहुंचाये है तथा घर के आंगन में रखे मो0सा0 में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।