तुमगाँव : बिना एन्टीगेटर दिये खड़ी ट्रक से मोटर सायकल टकराया, एक की मौत, दूसरा घायल
तुमगाँव थाना अंतर्गत बिना एन्टीगेटर जलाये व सांकेतिक चिन्हे लगाये खड़ी ट्रक से मोटर सायकल टकराया, एक की मौत, दूसरा घायल, ट्रक वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
राजेश कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अमलीडीह विघानगर रायपुर का निवासी है. चौकीदारी करता है. 24 अक्टूबर 2022 के रात्रि उसे सूचना प्राप्त हुआ कि 24 अक्टूबर के करीबन 08-09 बजे उसका पुत्र नितिन कुमार शुक्ला एवं उनका दोस्त बबी ध्रुव मोटर सायकल क्रमांक CG 04 A 3779 से रायपुर से ग्राम सोनासिल्ली पिथौरा जा रहे थे.
मोटर सायकल को पार्थी राजेश कुमार शुक्ला का पुत्र नितिन चला रहा था कि रात्रि करीबन 11.00 बजे NH 53 रोड अमावश मोड़ से गुप्ता ढाबा के मध्य तुमगांव पहुंचे थे कि NH 53 रोड में खड़ी ट्रक क्रमांक MH 40 BG 9217 के चालक द्वारा बिना एन्टीगेटर जलाये व सांकेतिक चिन्हे लगाये खड़ी किया था.
जिसमें मोटर सायकल पीछे से जाकर टकरा गई, टकराने से उसका पुत्र नितिन के सिर, नाक, बांए पैर के पिंडली एवं पंजा में चोंट आया था. जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव लेकर गये थे. जहां ईलाज दौरान उनकी मृत्यु हो गई तथा उनके दोस्त बबी ध्रुव के बांए पैर के घुटना के पास में चोंट आया है व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक MH 40 BG 9217 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 283-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।