तुमगाँव : तू कौन होता है समझाने वाले कहकर तीन लोगो ने पत्थर से की मारपीट
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी में तू कौन होता है समझाने वाले कहकर तीन लोगो ने पत्थर से मारपीट की है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लुकेश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलटुकरी का निवासी है, मजदूरी का काम करता है, कि 26 अक्टूबर 2022 उसके घर के सामने उसके परिवारिक चाचा नेतराम पटेल के साथ गांव के दौलत पटेल, गज्जू पटेल, बुगल पटेल वाद विवाद कर रहा था.
जिस पर पार्थी लुकेश पटेल ने दोनो पक्षों को समझा कर घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद करीबन शाम 04.30 बजे वह स्कूल चौक के पास घुम रहा था.
उसी समय तीनों दौलत पटेल, गज्जू पटेल, बुगल पटेल एक राय होकर आये और तू कौन होता है समझाने वाले कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए गज्जू पटेल पार्थी के दोनो पैर को व बुगल पटेल उसके दोनो हांथो को पकडा था और दौलत पटेल पत्थर से उसके सिर में मारा जिससे चोंट लगकर खून बह रहा है, तीनों जाते जाते जान से मारने की धमकी दिये हैं घटना को नाथू पटेल, ओकेलाल पटेल व अन्य लोग देखे सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 34अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।