तुमगाँव : बाइक ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार ठोकर, बाइक सवार... - CG Sandesh

तुमगाँव : बाइक ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार ठोकर, बाइक सवार सहित पत्नी, बच्चे हुए घायल

तुमगाँव थाना अंतर्गत भोरिंग चौक के पास बाइक ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार सहित पति पत्नी बच्चे घायल, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नवीन ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 28 मौहारी भांठा महासमुन्द का निवासी है, कक्षा 12 वीं तक पढा है, नगरपालिका बलौदाबाजार में चपरासी के पद पर कार्यरत है, कि 26 अक्टूबर 2022 को वह अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एएस 5909 से परिवार के साथ महासमुन्द से बलौदाबाजार जा रहा था.

करीबन शाम 03.30 से 04.00 बजे मध्य भोरिंग चौक तुमगांव पहुंचे थे की सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीएल 1719 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर पार्थी के स्कूटी के साइड को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे नवीन ठाकुर स्कूटी सहित गिर गया, गिरने से उसके बांए हांथ के मध्य उंगली, दाहिने हांथ के कोहनी एवं दाहिना पैर के घुटना के नीचे को चोंट आया है, तथा उसकी पत्नि ज्योति के सिर, पेट में चोंट आई है तथा उसके 02 वर्ष बेटे तन्मय ठाकुर के बांए हांथ के कोहनी में चोंट आया है। घटना को आस पास के लोग देखे हैं।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो सा. क्र.CG-06-GL-1719 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें