तुमगाँव : रास्ता रोककर तेज गति से मोटर सायकल चला रहे हो कहकर... - CG Sandesh

तुमगाँव : रास्ता रोककर तेज गति से मोटर सायकल चला रहे हो कहकर डंडे से की पिटाई

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम मालीडीह में तेजगति से मोटर सायकल चला रहे हो कहकर रास्ता रोककर डंडे से पिटाई कर दी है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ऋषभ देव पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पिरदा का निवासी है, कक्षा BSC तक पढाई किया है, रायपुर में मेडिकल डिपार्टमेंट में MR हैं। 26 अक्टूबर 2022 को मोटर सायकल से वह और उसका दोस्त सोमन दीवान, अमित ध्रुव के साथ अपने मित्र त्रिलोचन पटेल से मिलने ग्राम मालीडीह गया था. दोस्त से मिलकर वापस घर जा रहे थे मोटर सायकल वह चला रहा था, मेहरपारा पहुंचे थे कि मेहरपारा का श्रवण मेहर और राजकुमार मेहर रूकने के लिये बोले तो पार्थी ऋषभ देव पटेल रूक गया ।

उसके बाद तुम मोटर सायकल को तेजगति से चला रहे हो कहकर मां बहन अश्लील गाली गलौच करने लगे, उन लोगों के द्वारा गाली देने से मना करने पर तुम लोग कौन होते हो मना करने वाले कहकर राजकुमार मेहर अपने हांथ में रखे डण्डा से उसे मारा जिसे रोकने पर उसके दोनो हांथ के अंगूठा में चोंट आया है तथा श्रवण मेहर द्वारा सोमन दीवान के सिर में मारा है, जिससे सिर में चोंट आकर खून बह रहा है व अमित ध्रुव को चोंट नहीं आया है बाद में राजकुमार मेहर और श्रवण मेहर द्वारा उसके गली में और दिखाई दोगे तो काटकर फेंक देने की धमकी दिये हैं। घटना को मालीडीह के संजय मेहर, अजय मेहर, डिगेश मेहर तथा वहां खडे अन्य लोग देखे व बीच बचाव किये हैं।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें