बसना : स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब, 2 आरोपि... - CG Sandesh

बसना : स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब, 2 आरोपियों को किया पुलिस के हवाले

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पर्रापाट में 26 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भठोरी के महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने अवैध शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा और इसकी सुचना पुलिस को दी, सुचना के बाद पुलिस पहुंची. आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर बसना थाना लाया गया. समूह की महिलाएं भी शाम को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने पहुंची.

बिगड़ सकता है छात्रों का माहौल
जिन जगहों पर अवैध शराब की बिक्री होती हैं, वहां से थोड़ी ही दूर में विद्यालय स्थित है. विद्यार्थी इसी रास्ते से स्कूल आना-जाना करते हैं. बताया गया की स्कूल के आस-पास और भी एक-दो लोग अवैध शराब विक्रय करते हैं लेकिन पकड़ने जाने से शराब छुपा देते हैं. स्कूल के आस-पास इस तरह से अवैध शराब के कारोबार से छात्रों का माहौल बिगड़ सकता है. बालिकाओं को असामाजिक तत्वों का समना करना पड़ सकता है.

26 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे सरस्वती महिला स्व सहायता समुह कि सदस्य चम्पा नेटी ने पुलिस को सूचना दिया कि ग्राम पर्रापाट निवासी छत्तर साय यादव को रंगे हाथ दो जरकीन अवैध महुआ शराब के साथ पकड कर रखे है.

सूचना के बाद पुलिस पर्रापाट पहुंची. संदेही छत्तर साय यादव पिता गोकुल यादव उम्र 56 वर्ष घर के सामने दो सफेद जरकीन में भरी अवैध महुआ शराब के साथ मिला. पुलिस ने अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अवैध महुआ शराब 10 लीटर कीमती 2,000 रूपयें को जप्त कर आरोपी छत्तरसाय यादव को गिरफ्तार कर बसना थाना लाया गया.

वहीं दूसरे मामले में सरस्वती महिला स्व सहायता समूह कि महिलाओं ने 06 लीटर अवैध शराब के साथ ग्राम पर्रापाट निवासी जितेन्द्र बाग को उसके घर के सामने रंगे हाथ अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा.

इसकी सूचना समूह की सदस्य सुखदेवमोती पटेल ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और जितेन्द्र बाग पिता संतराम बाग जाति रावत उम्र 22 वर्ष को एक सफेद जरकीन में रखे करीबन 06 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रूपयें के साथ गिरफ्तार कर बसना थाने लाया गया. पुलिस ने आरोपी जीतेन्द्र के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें