महासमुंद : जिले के अलग-अलग जगहों से जुआ खेलते 21 जुआरी गिरफ्तार, 13,470 रुपये नगद जप्त
तेन्दूकोना के ग्राम घोंच आम गली चौक स्ट्रीट लाईट के नीचे आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते मिले आरोपीयान 1. त्रिलोक चंद उम्र 32 वर्ष 2. थानू राम साहू उम्र 21 वर्ष, 3. चन्द्रशेखर साहू उम्र 18 वर्ष सभी साकिनान ग्राम घोंच थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद(छ.ग.) के निवासी होना बताये. जिसके कब्जे से नगदी 640 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया है.
कोमाखान के ग्राम भिलाईदादर से भालूचुंवा जाने वाले रोड़ किनारे के सेनहा रवार में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते मिले, जिसमे जुआड़ियान (1) नीरज साहू उम्र 30 साल (2) कृष्णा साहू उम्र 43 साल (3) सतीश साहू उम्र 36 साल (4) यशवंत ठाकुर (5) गुलधर ठाकुर (6) मोहित सेन द्वारा काट पत्ती नामक जुआ खेलते मिले जिसके कब्जे से नगदी 5130 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.
इसी तरह कोमाखान के ग्राम अमेरा से सराईपाली जाने वाली रोड़ में बिजली खम्भा के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते मिले, जुआड़ियान (1) भोजराम पाड़े उम्र 42 साल (2) एवन पटेल उम्र 22 साल (3) यशलाल पाड़े उम्र 37 साल (4) बलराम सागर उम्र 38 साल काट पत्ती नामक जुआ खेलते मिले जिसके कब्जे से नगदी 2690 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.
इसी तरह कोमाखान के ग्राम अमेरा में रंग मंच के पास कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते मिले, जुआड़ियान (1) बल्लाराम बंजारे उम्र 40साल (2) परमेश्वर साहू उम्र 48 साल (3) सुरेन्द्र पटेल उम्र 23 साल (4) आशीष साहू पिता कोमल साहू द्वारा काट पत्ती नामक जुआ खेलते मिले जिसके कब्जे से नगदी 2810 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.
पिथौरा के ग्राम खुटेरी नर्सरी के पास कुछ जुआडियान 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जुआडियान 1. नीलाम्बर पटेल उम्र 45 वर्ष, 2. लक्ष्मीलाल चौहान उम्र 32 वर्ष, 3. सेवकराम निषाद उम्र 30 वर्ष, 4. महेन्द्र निषाद उम्र 26 वर्ष द्वारा काट पत्ती नामक जुआ खेलते मिले जिसके कब्जे से नगदी 2200 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया