पटेवा : 9 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा प्रेमलाल साहू द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक गोपाल ध्रुर्वे थाना प्रभारी पटेवा के मार्गदर्शन में 28 अक्टूबर को मुखबिर सूचना पर आरोपी ऋषभ जांगड़े पिता बसंत जांगडे उम्र 24 साल निवासी पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से दो अलग-अलग प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 09 लीटर महुआ शराब कीमती 2700 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी ऋषभ जांगड़े के विरूद्ध अपराध क्रमांक 271/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक गोपाल ध्रुर्वे थाना प्रभारी पटेवा सउनि सुनीत कुमार भोई, आरक्षक सुनील चन्द्रवंशी, पन्ना लाल टोन्ड्रे एवं मआर पुष्पलता ठाकुर थाना पटेवा के द्वारा किया गया है।