तुमगाँव : शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर बाप बेटी की पिटाई
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम गढसिवनी में शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर बाप बेटी की पिटाई कर दी है, पार्थीया ने मामला दर्ज करवाया है.
कुमारी सोनकर पुलिस को बतायी कि वह जिला रायपुर की रहने वाली है। वह अपने पिता के घर मातर त्यौहार देखने के लिये आयी थी। 27 अक्टूबर के रात्रि 09 बजे पार्थीया के पिताजी श्री लालाराम सोनकर जो घर के बाहर था।
उसी समय गांव के नारायण, देवा, मनोज, कामता आये और पैसा शराब पीने के लिये मांगे तब उसके पिताजी पैसा नहीं है कहने पर नारायण, देवा, मनोज, कामता के द्वारा गाली गुप्तार कर मारपीट करने लगे।
लडाई झगडा की आवाज सुनकर कुमारी सोनकर बीच बचाव करने आयी तो आरोपीगण उसके साथ धक्का मुक्की गली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिये धक्की मुक्की करने से उसके गला में पहने सोने के मंगलसूत्र की दो पत्ती एवं नगदी पर्श में रखे 1500 रूपये कहीं गुम हो गया है। खोजबीन किये नहीं मिला है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।