तुमगाँव : धक्का क्यो दिये हो कहने पर हाथ थप्पड़ से मारपीट - CG Sandesh

तुमगाँव : धक्का क्यो दिये हो कहने पर हाथ थप्पड़ से मारपीट

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम गढसिवनी में धक्का क्यो दिये हो कहने पर हांथ थप्पड़ से मारपीट की है, जिसपर पार्थी ने मामला दर्ज करवाया है.
रूपेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गढसिवनी में रहता है, कक्षा 7 वीं तक पढाई किया है, मजदूरी का काम करता है, 27 अक्टूबर के रात्रि 08.30 बजे नयापारा दुर्गा चौक के पास अजय यादव के साथ बैठा था.

उसी समय गांव के हेमन्त ध्रुव, भगवानी ध्रुव तथा एक अन्य व्यक्ति आये और धक्का दिये तब रूपेश कुमार साहू बोला कि क्यो धक्का दिये कहने पर आरोपीगण एक राय होकर गंदी गंदी मां बहन की गाली गुप्तार कर हांथ थप्पड़ से मारपीट किये।
मारपीट करने से दोनो आंख, गर्दन में चोंट लगा है। घटना को अजय यादव, भूषण देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें