महासमुंद : 29 अक्टूबर को जिले से गुजरेगी बाइकर्स चालक दल
महासमुंद : फ्रीडम राइडर बाइकर रैलियों की योजना अखिल भारतीय मोटर बाइक अभियान 2022 (एआईएमई) टीम के साथ मिलकर बनाई गई है। जिसमें 75 बाइकर्स अपने चालक दल के साथ 34 राज्यों के लगभग 250 से अधिक जिलों से गुजरते हुए 75 दिनों के अभियान में 21 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने बताया कि जिले में ओड़िशा प्रांत से होते हुए कल 29 अक्टूबर को सरायपाली, बसना, पिथौरा, महासमुंद बाईपास होते हुए बाइकर्स चालक दल रायपुर के लिए रवाना होगी। इसके समन्वय के लिए जिला खेल अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी सदस्य होंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें