बसना : खटखटी सागौन प्लाट के पास अवैध शराब बिक्री करते 01 गिरफ्तार
बसना पुलिस को 28 अक्टूबर 2022 को मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खटखटी में श्रीकांत नंद नामक व्यक्ति खटखटी सागौन प्लाट के पास अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है। पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम श्रीकांत नंद पिता लालसाय नंद उम्र 50 साल साकिन गेर्राभांठा थाना बसना बताया ।
अपने पास रखे एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन अंदर भरा हुआ करीबन 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600/- रूपये को पेश किया । आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें